छत्तीसगढ़
कान्दुल में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने 6.22 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण
Shantanu Roy
25 Jan 2026 11:37 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड धरसींया के ग्राम कान्दुल में आज लगभग 6 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीण जीवन को बेहतर बनाने वाले कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया। लोकार्पित और भूमिपूजित विकास कार्यों में शेड निर्माण, आहता निर्माण, मुक्ति धाम शेड एवं सह प्रतीक्षालय, पूर्व माध्यमिक शाला में शेड और शौचालय निर्माण, तथा सी.सी. रोड निर्माण शामिल हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ये विकास कार्य ग्रामीणों के जीवन को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के साथ-साथ शिक्षा, धर्म और सड़क परिवहन में भी सुधार लाएंगे।
सांसद ने डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर किए जा रहे कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि उनका संकल्प है – विकसित ग्राम, समृद्ध छत्तीसगढ़ और सशक्त भारत। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन सुविधाओं का भरपूर उपयोग करें और गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, R.D.A. अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रायपुर ग्रामीण नंदकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष संदीप यदु, जनपद सदस्य ममता ध्रुव, तिलेश्वरी जितेन्द्र धुरंधर, मुकेश पाल, लखनलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी उपस्थित रहे। उन्होंने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को ग्राम के विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
सांसद ने ग्रामवासियों के बीच संवाद करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में शेड और शौचालय निर्माण से बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा। इसके अलावा, सी.सी. रोड निर्माण से ग्रामवासियों की आवाजाही सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। उन्होंने कहा कि आहता और मुक्ति धाम शेड निर्माण से धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों के लिए आवश्यक अवसंरचना उपलब्ध होगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व और विकास योजनाओं के प्रति उनकी संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य ग्रामवासियों की जीवनशैली में सुधार लाने के साथ-साथ रोजगार और सामाजिक विकास में भी योगदान देंगे। सांसद ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में भी विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता बनाए रखी जाएगी और प्रत्येक गांव तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





