छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आरंग को दी 140 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
Shantanu Roy
6 Sept 2026 8:45 PM IST

x
छग
Arang/Raipur. आरंग/रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास पुरुष सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के साथ रविवार को आरंग विधानसभा क्षेत्र में करीब 140 लाख के लोकहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। ग्राम पंचायत कलई में आयोजित भव्य समारोह में क्षेत्रवासियों को ₹1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी। अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पावन जयंती के अवसर पर आयोजित इस विशाल जनसभा में सांसद श्री अग्रवाल ने नवनिर्मित वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सामाजिक भवन का लोकार्पण किया तथा ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्यों का विधि-विधान से भूमिपूजन व शिलान्यास किया।
जिसमें प्राथमिक शाला में 3 अतिरिक्त कक्ष निर्माण (₹21 लाख), बालिका शौचालय निर्माण (₹5 लाख), नवीन आंगनबाड़ी भवन (₹11.69 लाख), नवीन आंगनबाड़ी आहता निर्माण (₹5 लाख), ग्राम में ओपन जिम की स्थापना (₹5 लाख), मुक्तिधाम में प्रतीक्षालय निर्माण (₹6 लाख), ठाकुरदेव चौक में टिन शेड निर्माण (₹5 लाख), पंचायत भवन से राजाराम के घर तक सी.सी. रोड (₹10.4 लाख), चोवा यादव के घर से नरसिंग के घर तक सी.सी. रोड (₹10.4 लाख), बस्ती पारा में सी.सी. रोड (₹10 लाख) तथा जल निकासी हेतु नाली निर्माण (₹3.91 लाख) का भूमिपूजन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि रानी अवंती बाई ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जो अलख जगाई थी, वही साहस आज हमारे समाज की प्रेरणा है। श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण करते हुए कहा कि भाजपा की रीति-नीति सदैव अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुँचाने की रही है।
श्री अग्रवाल ने कहा, "आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम छू रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत माताओं-बहनों को प्रतिमाह मिल रहे 1000 रुपये से उनका स्वाभिमान बढ़ा है। प्रदेश में रिकॉर्ड 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कर गरीबों को पक्की छत दी गई है। किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया गया है। यही सही मायनों में रामराज्य की परिकल्पना है।" समारोह में उपस्थित जनसमूह की मांग पर सांसद श्री अग्रवाल ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए लोधी समाज के भवन के जीर्णोद्धार हेतु ₹10 लाख तथा ग्राम कलई में आवश्यक शेड निर्माण कार्य हेतु ₹10 लाख स्वीकृत करने की घोषणा की, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखा।
ग्राम देवरी में लगभग 40 लाख रुपए के विभिन्न लोकहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ग्राम देवरी में 11.69 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण किया। साथ ही शिव मंदिर जीर्णोद्धार, सार्वजनिक भवन, सीसी रोड, खेल मैदान समतलीकरण एवं पीडीएस भवन सहित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही ग्राम देवरी में गोठान चौक में शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए, कांक्रीटीकरण के लिए 10 लाख रुपए, आंगनवाड़ी में पेवर ब्लॉक के लिए 7 लाख रुपए, बजरंग चौक में रंगमंच निर्माण 5 लाख रुपए और जर्जर अटल समरसता भवन के नए भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर वृद्धजनों और मितानिन दीदीयों को सम्मान भी किया।
समारोह में प्रमुख रूप से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, अखिल भारतीय लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश से विधायक विपिन कुमार वर्मा, छत्तीसगढ़ लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, भरत लोधी, देवनाथ साहू, डॉ संदीप जैन, संजय ढीढी, के.के. भारद्वाज, मुरली साहू, कृष्ण कुमार वर्मा, अखिलेश धुरंधर, ओम प्रकाश लोधी, चेतन टेकन साहू, केसरी मुरली साहू, देवनाथ साहू, रवि रिंकू, प्रीतम कुमार, मुरली चतुर्वेदी, राधिका रात्रे सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, लोधी समाज के पदाधिकारी और भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Next Story





