छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया प्रधानमंत्री मोदी का आत्मीय स्वागत
Shantanu Roy
2 Nov 2025 6:29 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर शनिवार को ऐतिहासिक क्षणों की साक्षी बनी, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव और रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर राजधानी में जोश और उल्लास का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री के आगमन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि “नए भारत के निर्माता का नए छत्तीसगढ़ में अभिनंदन करना हम सबके लिए गर्व का क्षण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन से छत्तीसगढ़ का गौरव और बढ़ गया है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विजन और नेतृत्व से भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है और छत्तीसगढ़ भी उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन ही है जिसने ‘नए भारत’ के साथ ‘नए छत्तीसगढ़’ के निर्माण को नई दिशा दी है। पिछले दस वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ को विकास के कई नए अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य में हर क्षेत्र कृषि, शिक्षा, उद्योग, आधारभूत संरचना और महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं, और इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, या स्टार्टअप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रम हों। इन सबने आम जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा लेकर आया है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने का यह अवसर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और भी विशेष बन गया है। “प्रधानमंत्री का विजन विकास की राजनीति को नई दिशा दे रहा है। आज छत्तीसगढ़ केंद्र की योजनाओं के सहयोग से आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री का यह दौरा यहां की जनता के लिए आत्मविश्वास का प्रतीक है,” अग्रवाल ने कहा। कार्यक्रम के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा छत्तीसगढ़ की जनता के विकास को प्राथमिकता दी है। राज्य को मिलने वाली केंद्रीय सहायता, बुनियादी ढांचे का विस्तार, और गरीबों को सीधे लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं से आज गांव-गांव में खुशहाली का वातावरण है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ न सिर्फ औद्योगिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी एक आदर्श राज्य बनेगा। सांसद अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया के सामने एक मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में पहचान बनाई है। “हम सब प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका छत्तीसगढ़ आगमन हमारे लिए प्रेरणादायक है और राज्य के विकास को नई गति देगा,” उन्होंने कहा। प्रधानमंत्री मोदी के रायपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारों से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। राजधानी रायपुर से लेकर आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





