छत्तीसगढ़

फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित

SHIDDHANT
9 Sept 2026 11:48 PM IST
फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया सम्मानित
x
छग
Raipur रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल शेरा क्रीड़ा समिति द्वारा आयोजित शहीद वी.के. चौबे मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विजेता टीमों के साथ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट में बॉयज और गर्ल्स वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में खिलाड़ियों की मेहनत और प्रदर्शन की सराहना की गई।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैदान पर युवा खिलाड़ियों का जज्बा देखकर विश्वास होता है कि छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाएं आने वाले समय में प्रदेश के साथ देश का नाम भी रोशन करेंगी। ऐसे आयोजनों से स्कूली स्तर पर प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि शहीद वी.के. चौबे की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता युवाओं को खेलों से जोड़ने और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में सराहनीय पहल है। खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ने की क्षमता विकसित करते हैं।
समापन समारोह के दौरान विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया और व्यक्तिगत रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। सांसद अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए मुश्ताक अली, मनोज वर्मा सहित शेरा क्रीड़ा समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भविष्य में भी युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं को निरंतर आयोजित करने पर जोर दिया।
Next Story