छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को अंग्रेजी नववर्ष की दी शुभकामनाएं
Shantanu Roy
1 Jan 2026 9:25 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने अंग्रेजी नववर्ष के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने नववर्ष को नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और संकल्पों का प्रतीक बताते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने आज प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। उन्होंने कहा कि शासकीय कर्मचारी प्रशासन की रीढ़ होते हैं।
प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कर्मचारी संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैलेंडर न केवल कार्य योजना को सुव्यवस्थित करने में सहायक होते हैं, बल्कि संगठनात्मक एकता और अनुशासन को भी सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नववर्ष में सभी कर्मचारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





