छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय खाद्य मंत्री से की छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स को राहत देने की मांग
Shantanu Roy
28 July 2025 8:28 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लगभग 200 राइस मिलर्स को चावल जमा करने की अनुमति देने का आग्रह किया है। सांसद ने पत्र में उल्लेख किया है कि देरी होने के कारण इन राइस मिलर्स का चावल संबंधित एजेंसियों द्वारा जमा नहीं किया गया और उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी मिलर्स चावल जमा करने के लिए तैयार हैं। यदि एक माह का समय देकर अनुमति दी जाए तो चावल जमा किया जा सकता है और मिलर्स को पुनः मिलिंग कार्य की अनुमति दी जा सकती है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है और यहां के मिलर्स से बैंक गारंटी ली जाती है, जिससे सरकार को कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा। इन राइस मिलर्स को लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य का चावल जमा करना है। उन्होंने यह भी बताया कि माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है कि मिलर्स को चावल जमा करने की अनुमति दी जाए। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि ओडिशा सरकार को दी गई अनुमति की तर्ज पर छत्तीसगढ़ को भी अनुमति प्रदान की जाए। अंत में उन्होंने कहा कि इस निर्णय से 200 से अधिक राइस मिल पुनः प्रारंभ हो सकेंगे, 20,000 से अधिक लोगों का रोजगार सुरक्षित होगा और सरकार को आर्थिक नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





