छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार संग मनाई होली, प्रेम और उल्लास का दिया संदेश

Shantanu Roy
16 March 2025 7:03 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने परिवार संग मनाई होली, प्रेम और उल्लास का दिया संदेश
x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ मिलकर होली मनाने से खुशियां और भी बढ़ जाती हैं, जिससे आपसी प्रेम और संबंधों को मजबूती मिलती है। सांसद अग्रवाल ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह परंपराओं और संस्कृतियों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सुंदर माध्यम भी है। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर रंगों की खुशी बांटी और स्नेह व उल्लास के साथ होली खेली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, भाईचारे और आनंद के रंगों में सराबोर होने का है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखने का आह्वान किया।



Next Story