छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

jantaserishta.com
24 Jan 2025 9:11 PM IST
गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण
x

फाइल फोटो

धमतरी: जिले में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा समारोह स्थल में बतौर मुख्य अतिथि सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और सुबह 9.02 बजे ध्वज सलामी एवं राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 9.05 बजे राज्यगीत, 9.10 बजे परेड का निरीक्षण और 9.20 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा।
सुबह 9.35 बजे हर्षफायर, 9.40 बजे गुब्बारा उड़ान, 9.45 बजे मार्चपास्ट, 9.50 बजे परेड एवं प्लाटून कमांडर से परिचय, स्वतंत्रता संग्राम सोनानी/परिजन से भेंट एवं शहीद परिवारों को शॉल और श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। सुबह 10 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.40 बजे विभिन्न विभागों की झांकी और 11.25 बजे विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान, प्रशस्ति पत्र वितरण होगा। इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के गरिमामय समारोह का समापन होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story