छत्तीसगढ़
MP बृजमोहन अग्रवाल ने की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट
Nilmani Pal
11 Jun 2024 11:29 AM IST

x
रायपुर/दिल्ली Raipur/Delhi। MP बृजमोहन अग्रवाल Brijmohan Agarwal ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट की। इस दौरान दुर्ग जिले के वरिष्ठ बीजेपी नेता प्रेम प्रकाश पांडेय और कुरुद विधायक अजय चंद्राकर भी मौजूद रहे। बृजमोहन अग्रवाल का बुधवार को रायपुर लौटने की प्लान है। 18 जून को आधी रात तक वे विधायक के पद से त्यागपत्र दे सकते हैं।
बता दें कि केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को उप चुनावों की घोषणा कर दी है। देश में सात राज्यों में 13 सीटों पर उप चुनावों का ऐलान किया गया है, लेकिन इसमें छत्तीसगढ़ शामिल नहीं है। इसकी वजह यह है कि शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से इस्तीफा नहीं दिया है।
Next Story





