छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नवनिर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन का लोकार्पण किया
Shantanu Roy
10 Sept 2024 8:37 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। शिक्षकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव ही उनको दूसरों से अलग बनाता है। यह कहना हैं सांसद बृजमोहन अग्रवाल को जिन्होंने मंगलवार को तिल्दा नेवरा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। बीएनबी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मंत्री टंक राम वर्मा और विधायक अनुज शर्मा की उपस्थिति में 500 से ज्यादा शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमे सेवा निवृत शिक्षक भी शामिल हैं। समारोह को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, शिक्षक एक बहुत ही पवित्र पेशा है।
समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम है। चाणक्य जैसे एक महान शिक्षक ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाई, बल्कि राजनीति, अर्थशास्त्र और राष्ट्रनिर्माण में अद्वितीय योगदान दिया। उनकी शिक्षाएं और नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य ने अपनी बुद्धिमत्ता, दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प से मौर्य साम्राज्य की नींव रखी और चंद्रगुप्त मौर्य को एक शक्तिशाली सम्राट बनाया। उनके सिद्धांत और नीतियां आज भी अनुकरणीय मानी जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा की शिक्षक कभी सेवा निवृत नहीं होते हैं, गुरु एक पद है जो जीवन पर्यन्त बच्चों का भविष्य बनाने में लगे रहते है।
इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने सेवा निवृत शिक्षकों से जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है वहां अपनी सेवाएं देने की अपील की। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार देने को भी कहा संस्कारों के आभाव में बच्चे अपना रास्ता भटक रहे है। नशे और अपराध के रास्ते पर चले जाते हैं। कार्यक्रम को मंत्री टंक राम वर्मा, विधायक अनुज शर्मा ने भी संबोधित किया। समारोह में लिमिक्षा गुरु डहरिया, टिकेश्वर मनहरे, सोनू मनहरे, विकास सुखवानी, राम पंजवानी, अनिल अग्रवाल, महेश अग्रवाल, ईश्वर यदु, शिक्षा विभाग के अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तिल्दा ग्राम पंचायत भुरसुदा, गुजरा में 75 लाख रुपए से नवनिर्मित शासकीय हाई स्कूल भवन और 18 लाख से निर्मित शेड का लोकार्पण किया। इस स्कूल भवन की स्वीकृति बृजमोहन अग्रवाल ने इस वर्ष शिक्षा मंत्री पद पर रहते हुए की थी। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अगर हमें भारत को विकसित भारत बनाना है तो शिक्षा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा योगदान देना होगा। निजी स्कूलों की तर्ज पर ही सरकारी स्कूल बनाने होंगे। साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाना होगा। इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने सीसी सड़क निर्माण के लिए 5 लाख रुपए और रंगमंच के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा, के साथ ही अनिल अग्रवाल, चंद्र कुमार पाटिल, यशवंत, रेतराम देवांगन समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





