छत्तीसगढ़

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा में पहुंचे MP बृजमोहन अग्रवाल

Nil dhankar
24 Nov 2024 5:08 PM IST
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा में पहुंचे MP बृजमोहन अग्रवाल
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल "भाग्योदय का विज्ञान, स्वर विज्ञान" कार्यक्रम में शामिल हुए। X पोस्ट में MP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, "स्वर विज्ञान के माध्यम से मनुष्य अपनी श्वास की गति और स्वर की दिशा को समझकर मन और शरीर को संतुलित कर सकता है। यह अद्भुत शक्ति जागरण का एक साधन है, जो आत्मा के विकास और आध्यात्मिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है।"

आज राजधानी में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित "भाग्योदय का विज्ञान, स्वर विज्ञान" कार्यक्रम में जैन धर्म के परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि श्री सुधाकर कुमार जी की आध्यात्मिक ऊर्जा और प्रवचनों का लाभ उठाया। इस अवसर पर मुनि श्री ने आत्मशक्ति जागरण और आंतरिक विकास के मार्ग को प्रशस्त किया।

उन्होंने बताया कि स्वर विज्ञान केवल एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में भाग्योदय और सफलता का विज्ञान है।

Next Story