छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा में समाधान शिविर में हुए शामिल

Shantanu Roy
16 May 2025 11:02 PM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा में समाधान शिविर में हुए शामिल
x
छग
Raipur. रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज भाटापारा के ईतवारी राम यादव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और ग्राम गुड़ेलिया में आयोजित समाधान शिविरों में भाग लिया। इन शिविरों में उन्होंने स्थानीय जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तत्काल समाधान भी सुनिश्चित किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि "समाधान शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं, जहां लोग अपनी समस्याएं सीधे हमसे साझा कर रहे हैं और उन्हें त्वरित समाधान भी मिल रहा है। जनता की संतुष्टि और विश्वास ही हमारे कार्य का सबसे बड़ा आधार है।"


उन्होंने यह भी कहा कि इन शिविरों के माध्यम से "जन-जन तक प्रशासन" की भावना को सार्थक रूप दिया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, जिला मंत्री महाबल बघेल, मंडल अध्यक्ष मथुरा यदु, सरपंच संकेत अग्रवाल, सहित पार्षदगण, सरपंचगण, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। "सेवा ही संकल्प है" की भावना के साथ आयोजित यह समाधान शिविर जनसेवा की दिशा में एक मजबूत पहल साबित हो रहा है।
Next Story