छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत

Shantanu Roy
4 April 2025 10:50 PM IST
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया आत्मीय स्वागत
x
छग
Raipur. रायपुर। माता कौशल्या की भूमि और प्रभु श्रीराम के ननिहाल कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का राजधानी रायपुर में आत्मीय स्वागत किया गया। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका हार्दिक स्वागत, वंदन और अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद अग्रवाल ने कहा कि अमित शाह का यह आगमन हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। उनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नक्सलवाद मुक्त हो रहा है और राज्य निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि शाह की दूरदृष्टि, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों ने प्रदेशवासियों के हृदय में विशेष स्थान बनाया है। सांसद ने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता और समग्र प्रगति की दिशा में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगा।
Next Story