छत्तीसगढ़
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल को दी बधाई
Shantanu Roy
30 April 2025 7:48 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 05 के नव-नियुक्त अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल के पदभार ग्रहण समारोह में शनिवार को लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अम्बर अग्रवाल को पदभार ग्रहण की बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अम्बर की युवा ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और विकास के प्रति दृढ़ संकल्प निश्चित ही जोन 5 की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अम्बर अग्रवाल क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करते हुए जनहित में उल्लेखनीय कार्य करेंगे और जोन को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे। समारोह में अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिकगण उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





