छत्तीसगढ़

MP बृजमोहन अग्रवाल ने दरबार साहिब के आगे मत्था टेका

Nilmani Pal
21 Sept 2025 4:36 PM IST
MP बृजमोहन अग्रवाल ने दरबार साहिब के आगे मत्था टेका
x

रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने दरबार साहिब के आगे मत्था टेका। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, सिख धर्म के नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी का जीवन सत्य, साहस और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध अडिग रहते हुए धर्म, संस्कृति और आस्था की रक्षा हेतु अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

आज श्री गुरु तेग बहादुर जी 350वीं शहीदी शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर टाटीबंध गुरुद्वारे में आयोजित संगत में शामिल होकर दरबार साहिब के आगे मत्था टेका। गुरु जी का संदेश हमें सदैव प्रेरणा देता है कि धर्म और न्याय की रक्षा करना ही सच्चा मानव धर्म है।

इस अवसर पर असम के धुबरी साहिब से रायपुर पहुंची यात्रा को नांदेड़ साहिब के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा , समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया, जगजीत सिंह खनूजा , एसजीपीसी के सदस्य एवं सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।

Next Story
null