छत्तीसगढ़

नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा के नामांकन में शामिल हुए MP बृजमोहन अग्रवाल

Nilmani Pal
28 Jan 2025 3:51 PM IST
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा के नामांकन में शामिल हुए MP बृजमोहन अग्रवाल
x

महासमुंद। MP बृजमोहन अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा के नामांकन में शामिल हुए। नामांकन रैली में MP बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, जय भाजपा, तय भाजपा

आज महासमुंद में नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉ. विमल चोपड़ा जी और सभी पार्षद उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित भव्य नामांकन रैली में सम्मिलित हुआ। यह रैली जनसमर्थन और उत्साह का प्रतीक थी, जिसमें महासमुंद के लोगों ने अपनी एकजुटता और भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव 11 फरवरी को होंगे। वहीं 15 फरवरी को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के नतीजे आ जाएंगे। इस बार नगरीय निकाय के चुनाव EVM से ही होंगे। 3 चरण में 17, 20 और 23 फरवरी को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके नतीजे 18, 21 और 24 फरवरी को आएंगे। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। 24 फरवरी तक आचार संहिता लागू रहेगी।


Next Story