छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की वोट देने की अपील

Shantanu Roy
11 Feb 2025 12:25 AM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की वोट देने की अपील
x
छग

Raipur. रायपुर। स्वच्छ, समृद्ध और विकसित शहर के लिए, व्यवस्थित सड़कें, स्वच्छ जल और स्मार्ट सुविधाओं के लिए भाजपा को जिताएं। आइए, 11 फरवरी को कमल का बटन दबाएं, भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाएं और शहर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। रायपुर नगर निगम में पिछले 15 वर्षों में कांग्रेस ने जनहितकारी योजनाओं को दरकिनार कर केवल भ्रष्टाचार और लूट-खसोट को बढ़ावा दिया। लेकिन अब बदलाव का समय आ गया है।



राजधानी के स्वामी विवेकानंद वार्ड, भक्त माता कर्मा वार्ड, डॉ. खूबचंद बघेल वार्ड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड, मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड, इंदिरा गांधी वार्ड में रहवासियों से मुलाकात कर यह स्पष्ट हो गया है कि जनता अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है और विकास के लिए भाजपा का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप सभी राजधानीवासियों से अपील है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा के महापौर और सभी पार्षद प्रत्याशियों को अपना बहुमूल्य वोट देकर बहुमत से विजयी बनाएं और रायपुर को भ्रष्टाचार मुक्त, स्वच्छ और विकसित नगर बनाने में अपना योगदान दें।

Next Story