छत्तीसगढ़

CM साय और MP बृजमोहन से मिले एमपी बीजेपी के नेता कमल पटेल

Nil dhankar
1 Jan 2026 2:11 PM IST
CM साय और MP बृजमोहन से मिले एमपी बीजेपी के नेता कमल पटेल
x

रायपुर। CM साय और MP बृजमोहन से एमपी बीजेपी के नेता कमल पटेल ने मुलाकात की। सीएम साय ने मुलाकात की जानकारी शेयर करते हुए लिखा, आज निवास कार्यालय में मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री कमल पटेल जी से सौजन्य मुलाकात हुई। इस अवसर पर उन्हें शॉल एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा नूतन कैलेंडर वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

बृजमोहन अग्रवाल ने लिखा, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हमारे मित्र कमल पटेल का आज निवास पर आत्मीय आगमन हुआ। इस सौहार्दपूर्ण भेंट के दौरान पुराने दिनों की यादें ताज़ा हुईं एवं संगठन, जनसेवा और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। ऐसे मित्रों और अनुभवी जनसेवक के साथ समय बिताना सदैव प्रेरणादायी व आत्मीय होता है।

Next Story
null