छत्तीसगढ़
सांसद और विधायक जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में हुए शामिल
Shantanu Roy
23 Jun 2026 7:29 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। प्रदेशव्यापी शाला प्रेवशोत्सव 16 जून से 30 जून तक मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोडा में शाला प्रवेशोत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक-रोली लगाकर तथा मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रूपकुमारी चौधरी शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संदीप दीवान, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों के सपनों को नई उड़ान देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और विद्यालय जीवन की नई शुरुआत के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शाला प्रवेश प्रत्येक बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की पहली सीढ़ी है। उन्होंने कहा कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे, यह हम सभी की जिम्मेदारी है।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि शाला प्रवेशोत्सव का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है। हमारी सरकार शिक्षा को विकास के लिए महत्वपूर्ण सीढ़ी मानती है। बिना शिक्षा के विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति और लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है और प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पूरे उत्साह, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करें तथा अपने माता-पिता, शिक्षकों और विद्यालय का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और अभिभावकों का सहयोग भी इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिला स्काउट एवं गाइड संघ के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। प्रत्येक बालक-बालिका विद्यालय आए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करे और अपने सपनों को साकार करे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बच्चों से जिज्ञासु बनने, नई चीजें सीखने और अपने भविष्य के प्रति सजग रहने का आग्रह किया। कलेक्टर ने शिक्षकों एवं अभिभावकों से भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कलेक्टर ने विद्यार्थियों को मोबाइल और टीवी के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा अध्ययन एवं खेलकूद पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जिला शिक्षा अधिकारी बी एल देवांगन, शिक्षा विभाग से संपा बोस, वाणी तिवारी, प्राचार्य, शाला विकास समिति के सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





