छत्तीसगढ़

रायपुर पहुंचे सांसद और भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर आजाद, कही ये बात

jantaserishta.com
4 July 2024 10:12 AM IST
रायपुर पहुंचे सांसद और भीम आर्मी मुखिया चंद्रशेखर आजाद, कही ये बात
x

फाइल फोटो

रायपुर: भीम आर्मी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद राजधानी रायपुर पहुंचे. आज आजाद बिलाईगढ़ के भटगांव में बड़ी जनसभा करेंगे. उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा पर कहा कि सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है, सतनामी समाज को टारगेट किया गया है. सतनामी समाज को बदनाम करना सरकार को शोभा नहीं देता है. इसके साथ ही मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पलटवार किया है.
चंद्रशेखर आजाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. उसके बाद सारंगगढ़- बिलाईगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे. यहां जनसभाके बाद बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद लोगों से मिलने की कोशिश करेंगे. घटना के संबंध में जानकारी लेकर प्रेस वार्ता भी कर सकते हैं.
रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही चंद्रशेखर आजाद ने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने बलौदाबाजार हिंसा को लेकर कहा, सतनामी समाज के साथ अन्याय हुआ है. सतनामी समाज को टारगेट किया गया है. बहुत बड़ी संख्या में लोग जेल में है उनसे मिलने की कोशिश करूंगा. लंबे समय तक सतनामी समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हुआ है. मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता. लेकिन जब तक जांच नहीं होगी तब तक पता नहीं चलेगा की कौन दोषी है. सतनामी समाज को बदनाम करना यह सरकार को शोभा नहीं देता. कोशिश करूंगा की सभी से जानकारी मिले.
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के क्रेडिट लेने राजनीति दल कर रहे बयानबाजी वाले बयान पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि तो सरकार जुल्म करना बंद कर दे. सरकार अपने गिरेबान में झांककर देखें. घासीदास को मानने वाले पूरे देश में रहते हैं. सरकार का यह फेलियर है. सरकार आस्था का सम्मान करने में फेल हुई, लोगों को प्रोटेक्ट करने में फेल हुई. सरकार को जवाब देना होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story