छत्तीसगढ़

घर में पति की मौत का मातम, इस बीच पत्नी ने लगाई फांसी

Nil dhankar
13 May 2026 9:58 AM IST
घर में पति की मौत का मातम, इस बीच पत्नी ने लगाई फांसी
x
छग

बलौदाबाजार-भाटापारा। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पठारीडीह में दो दिनों के भीतर हुई दर्दनाक घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार को एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद मंगलवार को उसकी नवविवाहिता पत्नी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे परिवार और गांव में शोक और दहशत का माहौल फैल गया।

जानकारी के अनुसार हितेश जायसवाल (24 वर्ष), निवासी पठारीडीह, रायपुर में जेसीबी मशीन चलाने का कार्य करता था। उसकी शादी करीब चार महीने पहले तुलसी जायसवाल से हुई थी। विवाह के बाद दोनों रायपुर में रह रहे थे। सोमवार को हितेश अचानक गांव पहुंचा और एक नर्सरी में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंगलवार को हितेश का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इसी दौरान घर में उसकी पत्नी तुलसी की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। वह रोते-रोते बाथरूम में चली गई और गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

उस समय उसकी मां भी पास ही मौजूद थी। काफी देर तक बाहर न आने पर जब दरवाजा खोला गया तो तुलसी फंदे पर लटकी हुई मिली। स्वजन ने तत्काल उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


Next Story