मोतीलाल वोरा का निधन: छत्तीसगढ़ में 3 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, देखें आदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया. खराब सेहत की वजह से मोतीलाल वोरा का दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. बता दें कि कल ही उनका जन्मदिन भी था.
उनके दुखद निधन पर राज्य शासन द्वारा दिनांक 21-12-2020 से दिनांक 23-12-2020 तक तीन दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है, राजकीय शोक की अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहाँ पर नियमित रूप से राष्ट्रीय घ्वज फहराये जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेगें तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन. सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित नहीं किया जाएगा. राज्य शासन द्वारा यह भी निर्णय किया गया है कि इनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जावेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





