छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: मां की ममता शर्मसार, पुलिस कर रही जांच

jantaserishta.com
10 Nov 2024 8:26 AM IST
Chhattisgarh News: मां की ममता शर्मसार, पुलिस कर रही जांच
x
छत्तीसगढ़.
केशकाल: एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है। केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बहीगांव में सड़क के किनारे ग्रामीणों को एक अज्ञात नवजात बच्चा पड़ा हुआ मिला है। ग्रामीण राहगीरों ने बच्चे को देखते ही तत्काल बहीगांव अस्पताल पहुंचाया। इधर सूचना मिलते ही केशकाल बीएमओ व पुलिस की टीम ने अस्पताल पहुंच कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
इस सम्बंध में बीएमओ डॉ. डीके बिसेन ने बताया कि, ग्रामीणों के द्वारा शाम तकरीबन 7 बजे बच्चे को अस्पताल लाया गया था। उसकी स्वास्थ्य जांच की गई, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। बच्चे की आयु अंदाजन 20-25 दिन है। उसके पास पडडे थैले में नैपकिन, डाइपर, दूध पाउडर और दूध की बोतल भी मिली है। हमने पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग को सूचना दे दी है।
बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल भेजा जा रहा है। वहां बच्चे से सम्बंधित अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वहीं केशकाल पुलिस ने भी बताया कि नवजात बच्चे की सूचना मिलते ही बहिगांव अस्पताल पहुँचे है, अज्ञात परिजन बकायदा बच्चे के पास पानी, दूध पॉवडर, डायपर छोड़ कर गए, पुलिस जांच में जुटी है जल्द ही परिजनों का पता लगा लेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story