छत्तीसगढ़
बाप रे! मां का हुआ कत्ल, बेटे के जन्मदिन के दिन हुई वारदात
jantaserishta.com
11 Jun 2025 10:23 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बेटे के जन्मदिन के दिन ही मां की हत्या हो गई। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम बघमरा का है। बघमरा निवासी परमेश्वरी कृषि दुकान संचालक टुकेन्द्र देवांगन अपने दोस्तों के साथ विशाखापट्टनम में बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहा था। उसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसकी मां गीता बाई देवांगन (65 वर्ष) की हत्या कर दी गई है।
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम और बालोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्च्युरी भेजा। जहां आज (बुधवार) पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। घटना के वक्त घर पर अकेली मौजूद बहू से पुलिस पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे की बात कही जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार मृतिका के सिर और गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि उस पर फावड़े से हमला किया गया। घर के दूसरे कमरे में रखे फावड़ा को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
मौके पर एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह हत्या का मामला है, लेकिन किसने और क्यों हत्या की, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
मृतिका गीता बाई देवांगन के पति सोनू राम देवांगन ने बताया कि, उनका बेटा एक दिन पहले ही घूमने के लिए गया है और वह भी मंगलवार सुबह 9.30 बजे अपनी बेटी सीमा के घर देवरी चले गए थे। जाते वक्त घर पर केवल गीता और बहू खिलेश्वरी मौजूद थीं।
जब पुलिस ने पारिवारिक विवाद को लेकर पूछताछ की तो सोनू राम ने बताया कि उनका इकलौता बेटा है। जिसकी शादी 8 साल पहले हुई थी। गांव के लोग भी जानते हैं कि बहू का अक्सर घर के अन्य सदस्यों के साथ विवाद होता रहता था। उन्होंने कहा कि इस एंगल से जांच होनी चाहिए। पुलिस ने उन्हें जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





