छत्तीसगढ़
गांव-गांव भ्रमण कर महिलाओं से जागरूक कर रहा महतारी न्याय रथ
Shantanu Roy
27 Jan 2023 1:27 PM GMT
x
छग
सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर व राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष किरणमई नायक के मार्गदर्शन पर मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ 24 जनवरी से 28 जनवरी 2023 तक सूरजपुर जिले में उपलब्ध रहेगी। न्याय रथ का मुख्य उद्देश्य जन मानस को महिलाओं के विरुद्ध जागरूक करना है। 24 जनवरी को सूरजपुर जिले के परियोजना सिलफिली के ग्राम पंचायत पंडोनगर के राष्ट्रपति भवन से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को रवाना किया गया। जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्षा भगवती राजवाड़े व ग्राम पंचायत सरपंच अगर साय की ओर से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ का पुष्प फूलों से स्वागत कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 25 जनवरी से महतारी न्याय रथ के माध्यम से प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत दवनकरा में उपस्थित ग्रामीण जनों के मध्य महिलाओं के विरूद्व घटित घटनाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से न्याय रथ में लगे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लघु फिल्म के माध्यम से आम जन मानस को जागरूक किया गया। यह रथ सभी जिलों के गांव-गांव तक भ्रमण कर लोगों को शॉर्ट फिल्मों, संदेशों और ब्रोशर के माध्यम से महिलाओं को कानूनी प्रावधानों व उनके संवैधानिक अधिकारों के बारे में अवगत कराएगा। रथ में बड़ी एलईडी स्क्रीन में छत्तीसगढ़ी और हिन्दी में विभिन्न कानूनों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत लघु फिल्मों से महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। न्याय रथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कानूनी रूप से सुदृढ़ करना है।
Next Story