छत्तीसगढ़

सास और दामाद गिरफ्तार, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

Nilmani Pal
18 April 2023 5:06 AM GMT
सास और दामाद गिरफ्तार, पुलिस ने किया हत्या का खुलासा
x
छग

जांजगीर-चांपा। दामाद के साथ अवैध संबंध को लेकर पति के साथ आए दिन होने वाले झगड़े से तंग आकर एक महिला ने उसी दामाद के साथ मिलकर पति की गला घोटकर हत्या कर दी और लाश नहर में बहा दी। पुलिस ने महिला और उसके दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

नैला चौकी में वार्ड नंबर 4 के जितेंद्र कश्यप ने 14 अप्रैल को अपने पिता संतोष कश्यप के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 15 अप्रैल को एक शव नवागढ़ के मुख्य नहर के किनारे मिला जिसे बेटे ने पहचान करके अपने पिता का होना बताया। बेटे ने बताया कि 13 अप्रैल को हमाली करने वाला उसका पिता शाम को घर पहुंच गया था। वह अपनी पत्नी को लेकर ससुराल चांपा गया था। अगले दिन वह लौटा तो मां ने पिता के गायब होने की जानकारी दी। बेटे ने यह भी बताया कि पिता और मां के बीच आए दिन दामाद खपरीटांड निवासी रामेश्वर कश्यप (26 वर्ष) के साथ संबंधों को लेकर झगड़ा होता था। पुलिस ने महिला को बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दामाद के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

आरोपी महिला रतन बाई ने बताया कि 13 अप्रैल की रात में हमाली से लौटकर उसके पति संतोष ने नशे के हालत में उसके साथ दामाद रामेश्वर के साथ अवैध संबंध होने के आरोप में झगड़ा किया। आए दिन होने वाले झगड़े को लेकर वह परेशान थी। उसने दामाद को फोन कर बुलाया। दोनों ने तय किया कि संतोष की हत्या कर उसे रास्ते से हटा दिया जाए। जब संतोष कश्यप सो गया तो रतन बाई और उसके दामाद रामेश्वर ने साड़ी से फंदा बनाकर गला घोट दिया। जब उसकी मौत हो गई तो मोटरसाइकिल में दोनों ने जाकर नहरिया बाबा मंदिर के पास नहर में शव को बहा दिया। जांजगीर पुलिस ने आरोपी को धारा 302, 201 तथा 34 आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने पर दोनों आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story