छत्तीसगढ़

मासूम को बचाने हाथी से भिड़ी मां, लेकिन नहीं बचा पाई जान

jantaserishta.com
8 Dec 2025 12:45 PM IST
मासूम को बचाने हाथी से भिड़ी मां, लेकिन नहीं बचा पाई जान
x
छत्तीसगढ़.
सूरजपुर: सूरजपुर जिले में हाथियों के हमले से लगातार ग्रामीणों की मौत के मामले बढ़ते जा रहें. वह डर के साए में जीने को मजबूर हैं. ताजा मामला सोनगरा के चिकनी गांव से सामने आया है, जहां गुड़ फैक्ट्री में मजूदरी करने आए परिवार के लोग सो रहे थे. इसी दौरान अचानक हाथी पहुंच गया. “हाथी ने 5 महीने के मासूम को अपनी सूंड में उठा लिया. मां ने पूरी हिम्मत जुटाकर अपने बच्चे को हाथी से छीन लिया. हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई थी.
जानकारी के मुताबिक, हाथी को देखकर सो रहे लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे. वहीं 5 महीने के मासूम बच्चे को हाथी अपने सूंड में उठा लिया था. मासूम की मां उसे बचाने के लिए हाथी के पास पहुच गई. उसने हाथी से बच्चे को छुड़ा भी लिया लेकिन तब तक मासूम ने दम तोड़ दिया था. घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं वन आमला की टीम मौके पर पहुंची. वहीं हाथियों के हमले से लगातार हो रही मौत से वन विभाग के खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story