छत्तीसगढ़

बेटे के छठ्ठी के दिन मां की मौत, परिजन सदमे में

Nil dhankar
15 Jun 2022 5:43 PM IST
बेटे के छठ्ठी के दिन मां की मौत, परिजन सदमे में
x
छग

सीतापुर। मायके में अपने सात दिन के बेटे की छठी मना रही महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उपचार के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई। इस घटना के बाद सात दिन पहले जन्मे बच्चे समेत तीन बच्चों के सिर से माँ का साया उठ गया जबकि पति का रो-रोकर बुरा हाल था। युवती की मौत की खबर के बाद मायके में चल रहे छठी कार्यक्रम में मातम पसर गया और पूरा परिवार सदमे में आ गया।

मिली जानकारी अनुसार विकासखंड बतौली के ग्राम जरहाडीह निवासी पुष्पा पैंकरा पति कुलदीप पैंकरा उम्र 34 वर्ष का सात दिन पहले बेटा हुआ था। जिसका छठी कार्यक्रम पुष्पा के मायके कटनइपारा सीतापुर में मनाया जा रहा था। इसी दौरान रात 11 बजे अचानक युवती की तबीयत बिगड़ी। जिसे लेकर परिजन उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।इस घटना के बाद मायके में मना रहे छठी कार्यक्रम में मातम पसर गया और पूरा परिवार सदमे में आ गया।

Next Story