छत्तीसगढ़

मां-बेटी का आतंक मोहल्ले में, पिटाई मामले में FIR दर्ज

Nil dhankar
5 March 2025 4:45 PM IST
मां-बेटी का आतंक मोहल्ले में, पिटाई मामले में FIR दर्ज
x
छग

रायगढ़। रायगढ़ में एक मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें मामूली बात पर उपजे विवाद में पति ने अपनी पत्नी व बेटी को पीटने का तरीका बताया। जिसके बाद मां बेटी ने दो सहेलियों की जमकर पिटाई कर दी। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रीन सिटी काॅलोनी में रहने वाली जयश्री खेस ने चक्रधर नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी शनाया जस्मीन खेस व उसकी सहेली समृद्धि मटानी काॅलोनी में रहने वाले जगदीश गबेल के घर तरफ सायकिल चला रहे थे।

तभी जगदीश की बेटी गाली गलौज कर उन्हें उस तरफ सायकिल चलाने से मना करने लगी। इसके बाद दोनों फिर से वहीं सायकिल चला रहे थे, तो जगदीश गबेल व उसकी बेटी उनके पास पहुंचे। दोनों ने गाली गलौज करते हुए हल्ला कर रहे हो कहकर जगदीश गबेल ने शनाया के बाल को पकड़कर धक्का मार दिया और उसके सायकिल को रख लिया। इसके बाद शनाया अपनी सहेली के साथ घर आयी और अपनी मां जयश्री खेस को पूरी बात बतायी। तब जयश्री खेस अपनी सहेली आरती माटानी व अंजू शर्मा को लेकर जगदीश गबेल के घर पास पहुंची।

सायकिल मांगने पर जगदीश की पत्नी व उसकी बेटी दिव्या ने फिर से गाली गलौज करते हुए लात घुसों से जयश्री खेस की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि मारपीट से जयश्री व आरती को सिर, गर्दन, चेहरा में अंदरूनी चोट पहुंचा है। घटना के बाद पीड़िता चक्रधर नगर थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करायी है। जहां पुलिस ने आरोपी पति, पत्नी व बेटी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Next Story