छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गौ माता भी खुश हैं और जनता भी - प्रियंका गांधी

Nil dhankar
13 April 2023 4:51 PM IST
छत्तीसगढ़ में गौ माता भी खुश हैं और जनता भी - प्रियंका गांधी
x

जगदलपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचकर सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे सभा स्थल पर पहुंची। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मेरे परिवार का बस्तर से विशेष लगाव रहा है। मैं यहां पहली बार आई हूं, लेकिन मैं बचपन से बस्तर के बारे में, यहां के लोगों के संघर्ष के बारे में सुनती आई हूं। प्रियंका ने अपने संबोधन की शुरुआत गोंडी में लोगों का अभिवादन करते हुई की। उन्होंने कहा कि आज बस्तर एक ब्रांड बन गया है। देश में ही नहीं विदेश में भी यहां के उत्पादों का उपयोग हो रहा है। मेरी दादी कहती थीं कि सबसे अच्छी संस्कृति आदिवासी होती है, क्योंकि आप लोग बिना प्रकृति का नुकसान किए जीवनयापन करते हैं।

जगदलपुर के लाल बाग मैदान में 'भरोसे का सम्मेलन' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा देश में बस्तर की अलग पहचान बन रही है। पहले जहां नक्सलियों के गोलियों की गूंज सुनाई देती थी, आज वहां खुशी के गीत सुनाई देती है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रियंका गांधी ने साथ मिलकर 128 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण किया है। कुल 49 विकास कार्यों जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।


Next Story