छत्तीसगढ़

दिव्यांग बेटे की हालत में सुधार नहीं होने पर मां ने किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश

Nilmani Pal
9 Sep 2023 3:42 AM GMT
दिव्यांग बेटे की हालत में सुधार नहीं होने पर मां ने किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश
x
छग

कोरबा। जिले के पुष्प पल्लव कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखी बातों का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुष्प पल्लव काॅलोनी के फेज-2 मकान नंबर-9 में योगेश्वरी सोनी (40) अपने पति अजय सोनी और दिव्यांग बेटे के साथ रहती थी। पति अजय सोनी ने बताया कि गुरुवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए। उसकी नींद रात करीब डेढ़ बजे खुली, तो उसने पत्नी को बिस्तर पर नहीं पाया। उसने पूरे घर में पत्नी को ढूंढा। इसके बाद वो किचन में गया, तो उसका दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर उसे पत्नी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

सुबह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने पति अजय सोनी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि उसका ससुराल चांपा है। पति ने बताया कि उनका इकलौता बेटा दिव्यांग है, जो न देख सकता है, न बोल सकता है, साथ ही मानसिक रूप से भी कमजोर है। इससे पत्नी दुखी और तनाव में रहती थी।

पति ने कहा कि बच्चे का काफी इलाज कराया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इससे भी पत्नी निराश थी। हालांकि उसने बताया कि पत्नी से उसका किसी तरह का कोई विवाद नहीं था, इसलिए उसने आत्महत्या क्यों की, इस बात का उसे भी पता नहीं है। दर्री थाने में पदस्थ एसआई ललित जायसवाल ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत की असल वजहों का खुलासा हो सकेगा।।


Next Story