छत्तीसगढ़
बेटे की हत्या कर मां ने किया सुसाइड, वार्ड में फैली सनसनी
Nil dhankar
12 Aug 2023 3:25 PM IST

x
छग
धमतरी। जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी है। जिसके बाद खुद कुएं में कुदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी का माहौल हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मामला नगरी थाना क्षेत्र के नगरी के वार्ड क्रमांक 15 का है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने अपने बेटे की हत्या कर खुद भी मौत को गले लगा ली। फिलहाल पुलिस दोनों के शव को पीएम के लिए भेज रही और मामले की लगातार जांच कर रही है।
Next Story





