छत्तीसगढ़

मां और बेटी घायल, तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर

Nil dhankar
3 May 2022 10:17 AM IST
मां और बेटी घायल, तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर
x

बिलासपुर। तेज रफ्तार बाइक के चालक ने टहलने के लिए निकली मां बेटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को चोटे आई है। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। घटना सिविल लाइन क्षेत्र के वैशाली नगर की है। सिविल लाइन क्षेत्र के व्यापार विहार वैशाली नगर में रहने वाली आशा मसीह गृहणी हैं। वे खाना खाने के बाद अपने बेटी मनोरमा दास, नातिन रितिका के साथ टहलने के लिए निकली थीं। रात 10 बजे वे मेन रोड में टहल रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक के चालक ने आशा और उनकी बेटी को टक्कर मार दी।

इससे आशा के सिर और मनोरमा के हाथों में चोटें आईं। वहीं, रितिका के सिर में चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उनके स्वजन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Story