छत्तीसगढ़

Raipur: रायपुर के होटल पिकाडली में जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Aug 2024 12:31 PM IST
Raipur: रायपुर के होटल पिकाडली में जुआ खेलते आधा दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार
x
नगदी 4,07,000 रूपये जप्त.

रायपुर: रायपुर में जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर इस संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 29.08.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सरस्वतीनगर के पिकाड़ली होटल के एक कमरे में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त होटल के कमरा नंबर 311 में जाकर रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते 9 जुआरियों संजय तखतानी, प्रभात मलंग, राजेश मनधानी, सुनील पंजवानी, तरुण, अमित जैन, दिनेश मोटवानी, राकेश इडवानी, मनोहर मंधानी के विरूद्ध कार्यवाही कर उनके कब्जे से नगदी रकम 4,07,000/-रू. एवं ताशपत्ती जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 209/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में होटल के मालिक के विरूद्ध भी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रहीं है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story