छत्तीसगढ़

धरसींवा में आयोजित यातायात सुरक्षा सम्मेलन में 600 से अधिक लोगों की सहभागिता

Shantanu Roy
16 May 2025 7:14 PM IST
धरसींवा में आयोजित यातायात सुरक्षा सम्मेलन में 600 से अधिक लोगों की सहभागिता
x
छग
Raipur. रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि. के निर्देशन में 15 मई 2025 को धरसींवा के मंगल भवन में "यातायात सुरक्षा सम्मेलन" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), सतीश ठाकुर एवं गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), और पूर्णिमा लामा, नगर पुलिस अधीक्षक (उरला) द्वारा किया गया। सम्मेलन में थाना धरसींवा क्षेत्र के कुल 55 गांवों से मालवाहक वाहन चालकों, वाहन स्वामियों एवं ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों सहित लगभग 600 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना रहा।


पुलिस अधिकारियों ने सम्मेलन में उपस्थित लोगों को मालवाहक वाहनों में सवारी नहीं बैठाने की स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करना कानूनन अपराध है और पकड़े जाने पर दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी चालकों से यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की गई। सम्मेलन के अंत में सभी वाहन चालकों और मालिकों ने पुलिस विभाग को आश्वस्त किया कि वे भविष्य में मालवाहक वाहनों में सवारी नहीं बैठाएंगे और नियमों का पालन करेंगे। पुलिस विभाग की इस पहल को ग्रामवासियों और वाहन चालकों ने सराहते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में यातायात अनुशासन और जनजागरूकता लाने में सहायक हैं।
Next Story