छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पहुंची 6 लाख से अधिक वैक्सीन, एयर इंडिया का विमान रायपुर एयरपोर्ट में की लैंडिंग

Admin2
15 May 2021 12:54 PM IST
छत्तीसगढ़ पहुंची 6 लाख से अधिक वैक्सीन, एयर इंडिया का विमान रायपुर एयरपोर्ट में की लैंडिंग
x

छत्तीसगढ़। आज एयर इंडिया की फ्लाइट से 6 लाख 44 हजार 410 वैक्सीन की खेप रायपुर पहुंची। इनमें केंद्र और राज्य सरकार की दोनों की कोरोना वैक्सीन शामिल है। वहीं कल से यानी रविवार से एपीएल और फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगेगा।

खेप में राज्य सरकार की 2 लाख 97 हजार 110 वैक्सीन है। जो 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन लगेगी। खेप में 3 लाख 47 हजार 300 कोविशील्ड वैक्सीन भी शामिल है। जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार 45+ के लिए भी वैक्सीन आज भेजी है।


Next Story