
x
छग
Jashpur. जशपुर। प्रकृति की गोद में बसा जशपुर, हरी-भरी बादियॉ, मेहनतकश किसानों की धरती जहां से शुरू हो रही है एक नई सोच और नई दिशा। आज जशपुर की महिलाएं खेती, पशुपालन, लघु उद्यम, खाद्य प्रसंस्करण तथा हस्तशिल्प उत्पादों के माध्यम से अपने परिवार और गांव की आर्थिक ताकत बन रही है। गांव-गांव में कृषि सखियां और पशु सखियां, किसानों तक आधुनिक तकनीक और उन्नत खेती की जानकारी पहुंचा रही है, जिससे खेती अब परंपरा के साथ एक सफल व्यवसाय भी बन रही है। जशपुर जिले में 12808 स्व सहायता समूह सक्रिय है। 1,37, 912 महिलाएं जुड़ी हुई है और सामूहिक प्रयासों से आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं जिला प्रशासन जशपुर के निरंतर प्रयासों से जिले में लखपति दीदी पहल को गति दी जा रही है। वर्ष 2024 से 2027 तक 30877 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 18218 महिलाएं पहले ही लखपति बन चुकी है और 12659 दीदियों को आगामी वर्षों में लखपति बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए लगभग 70 हजार महिलाओं को कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी से जोड़ने की पहल की जा रही है। जिसमें बिहान की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है, महिलाओं को आजीविका से जोड़ने के लिए मुद्रा लोन से लगभग 14 करोड रुपए, बैंक लिंकेज से 76 करोड़ रुपए, और सामुदायिक निवेश निधि से लगभग 13 करोड रुपए की सहायता प्रदान की गई है।
बिहान द्वारा सभी कैडर के साथ-साथ करीब 8500 संभावित लखपति दीदियों को विभिन्न आजीविका गतिविधियों में प्रशिक्षित किया गया है और उनकी आय में वृद्धि की सतत निगरानी की जा रही है। इन संसाधनों से महिलाएं डेरी बकरी पालन, पोल्ट्री और फूड प्रोसेसिंग जैसे उद्योगों के माध्यम से लखपति दीदी पहल को आगे बढ़ा रही है। इन्हीं प्रेरणादायक प्रयासों और नई तकनीक को जानने के लिए 23 से 25 मार्च 2026 को कृषि महाविद्यालय कुनकुरी में कृषि क्रांति एक्सप्रेस 2.0 अवसर लेकर आ रहा है। इस अवसर पर आईए संकल्प ले कि जशपुर की हर महिला को आत्मनिर्भर बनाने का और हर गांव में तैयार करने का एक नई लखपति दीदी। क्योंकि जब एक महिला आगे बढ़ती है तब परिवार, गांव और राष्ट्र आगे बढ़ा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





