
x
छत्तीसगढ़
डभरा: डभरा क्षेत्र के ग्राम डोमनपुर में राम सप्ताह का प्रसाद खाकर सौ से अधिक लोग बीमार हो गए । उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार डोमनपुर में राम सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मंगलवार की रात आरती के बाद 9 बजे प्रसाद वितरण किया गया।
लोगों को रसगुल्ला और पोहा का वितरण किया गया। इसे खाने के बाद रात 11 से 12 बजे के बीच लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई। अचानक डोमनपुर एवं गोविंदपुर के ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुर में तो किसी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सपोस एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में भर्ती कराया गया है जहां सभी भर्ती मरीजों का इलाज चल रहा है ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंद्रपुर में 25 से 30 मरीज , सपोस में 20 से अधिक और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में 72 से अधिक ग्रामीण भर्ती हैं इनका उपचार चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा में इंद्रजीत (12), मंगलमती (45), पूजा (19), हीरालाल (22), नीलम (22), शुभांशी (22), बबीता (16), आरती (10), हेमंत (21), राधिका (19), चित्रांशी (5), कल्पना (7), लक्ष्मण (62), प्रतिभा (28), निकिता (15), गरिमा (22), हुकम पटेल (82), खुशी पटेल (17), मनीष पटेल (16), चीता पटेल (14) सहित 72 मरीज भर्ती हैं। इनके अलावा कुछ मरीज रायगढ़ के जिला अस्पताल में भी भर्ती हैं।
Tagsसीजी न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़प्रसाद खाकर 100 से अधिक लोग बीमारडभराडभरा न्यूज़राम सप्ताहराम सप्ताह का प्रसादCG NewsChhattisgarh NewsMore than 100 people fall ill after eating PrasadDabhraDabhra NewsRam SaptahRam Saptah Prasad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





