छत्तीसगढ़

100 से अधिक लड़कियों की शादी और 200 लोगों का मुफ्त में करवाया इलाज, अब इस संस्था के संस्थापक हुए PHD अवार्ड से सम्मानित

Nil dhankar
11 May 2022 2:07 PM IST
100 से अधिक लड़कियों की शादी और 200 लोगों का मुफ्त में करवाया इलाज, अब इस संस्था के संस्थापक हुए PHD अवार्ड से सम्मानित
x

बसना। पिछले 8 वर्षों से शहर में सेवा कार्य कर रही नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल को दिल्ली की एक यूनिवर्सिटी से सम्मान मिला है। उत्कृष्ट समाज सेवा कार्य करने के लिए संपत अग्रवाल को दिल्ली के थीयोफैनी यूनिवर्सिटी द्वारा पीएच.डी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। यह संस्था शुरू से ही लोगों की मदद के लिए तत्पर रहती है। इस संस्था द्वारा कोरोना काल में 200 लोगों का इलाज मुफ्त में करवाया गया। इतना ही नहीं इस संस्था ने असहाय एवं गरीब परिवारों के बेटियों की शादी का जिम्मा उठाया है। संस्था द्वारा अब तक 100 से अधिक लड़कियों की शादी भी करवाई गई है।

कोरोना काल में नीलांचल सेवा समिति संस्था ने कोविड संक्रमित मरिजों को मुफ्त में दवाई उपलब्ध करवाई। गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों के लिए संस्था ने वेल्टीनेशन व रेमडेसिविर जैसे इंजेक्शन की भी व्यवथा की थी। इस संस्था ने समय समय पर आस-पास के सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन मशीन, ऑक्सीमीटर व अन्य दवाईयां भी उपलब्ध करवाई थी। नीलांचल सेवा समित द्वारा कोरोना से जान गंवाने वाले गरीब परिवारों की आर्थिक सहायता अब भी की जा रही है। नीलांचल सेवा समिति संस्था के कार्यों की सभी लोग काफी सराहना कर रहे हैं।


Next Story