छत्तीसगढ़

मुंगेली में दिखा चांद, कल मनेगी ईद

Shantanu Roy
30 March 2025 6:57 PM IST
मुंगेली में दिखा चांद, कल मनेगी ईद
x
छग
Raipur. रायपुर। रमजान के 29वें रोजे का चांद नजर आने के साथ ही ईद मनाए जाने की पुष्टि हो गई। आज, मुंगेली शहर की 50 से अधिक मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इससे पहले, रविवार को रमजान की आखिरी नमाज अदा की गई, जिसमें मस्जिदों में "अलविदा माहे रमजान" का खुत्बा पढ़ा गया। चांद दिखते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी।
रायपुर में तस्दीक के बाद ईद का ऐलान किया जाएगा
रायपुर और आसपास कहीं चांद देखे जाने की तस्दीक नहीं हुई है मुंगेली, बिलासपुर, रायगढ़ में चांद दिखाई दिया। मदरसा इसलाहुल मुस्लिमीन बैजनाथपारा के मोहतमिम मौलाना मोहम्मद अली फारूकी ने जनता से रिश्ता के राजनीतिक संपादक ज़ाकिर घुरसेना को बताया कि तस्दीक के लिए भेजा जा रहा है। एक घंटे बाद चांद की शरई तस्दीक आने के बाद कल ईद मनाने की घोषणा की जाएगी।
दिल्ली और लखनऊ में भी दिखा चांद
भारत में रविवार को ईद का चांद नजर आने के साथ ही ईद-उल-फितर मनाने की पुष्टि हो गई। सोमवार, ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह दिन रमजान के महीने की समाप्ति के बाद खुशी और उत्सव का प्रतीक माना जाता है। भारत के अलावा, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई अन्य देशों में भी सोमवार को ईद मनाई जाएगी। सोमवार सुबह देशभर की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। इसके बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देंगे। परंपरागत रूप से, इस दिन विशेष पकवान और मिठाइयों का दौर भी चलता है।
बाजारों में उमड़ी भीड़, देर रात तक रही रौनक
ईद की पुष्टि होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई। लोग जूते, कपड़े, श्रृंगार सामग्री, सेवइयां और ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी में जुट गए। टेलर दुकानों और रेडीमेड कपड़ों के बाजार में ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं, मेहंदी और ब्यूटी पार्लर में भी भारी भीड़ नजर आई, जहां लोग ईद की तैयारियों में मशगूल दिखे।
ईद की नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देंगे और घरों में विशेष पकवान बनाए जाएंगे। बाजारों में भी चहल-पहल बनी रहेगी, जिससे त्योहार का उत्साह चरम पर रहेगा। रमजान के 29वें रोजे का चांद नजर आने के साथ ही ईद की तारीख तय हो गई। शनिवार, 22 अप्रैल को पूरे शहर में हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई जाएगी। मस्जिदों से सायरन बजाकर और मैदानों में गोला फोड़कर ईद का ऐलान किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर चांद दिखने की मुबारकबाद दी और खुशी का इजहार किया। शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज भी पढ़ी गई। इस दौरान मस्जिदों में रमजान के आखिरी जुमा का विशेष खुत्बा दिया गया, जिसमें "अलविदा माहे रमजान" के शब्द गूंजते रहे। नमाजियों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया और ईद की तैयारियों में जुट गए।
50 से अधिक मस्जिदों में अदा की जाएगी ईद की नमाज
शहरभर में 50 से अधिक मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। सबसे पहली जमात छोटापारा मस्जिद में होगी, जबकि आखिरी जमात सुबह 11 बजे बैजनाथपारा मदरसा में होगी। इसके बाद शहरभर में ईद का जश्न मनाया जाएगा। ईद की नमाज अदा करने के बाद लोग गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद देंगे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी नए कपड़े पहनकर, इत्र लगाकर और टोपी पहनकर मस्जिदों में पहुंचेंगे। ईद का चांद नजर आते ही बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। लोग जूते, कपड़े, श्रृंगार सामग्री, सेवइयां, ड्राई फ्रूट्स और मिठाइयों की खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंचने लगे।
रेडीमेड कपड़ों के साथ-साथ टेलरों की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। कई लोग अपनी सिलवाई के कपड़े लेने के लिए दुकानों के बाहर इंतजार करते नजर आए। महिलाओं और युवतियों के लिए मेहंदी और ब्यूटी पार्लर खास आकर्षण का केंद्र बने रहे, जहां लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
ईद की खुशियों में सराबोर रहेगा शहर
ईद की सुबह से ही शहरभर में चहल-पहल रहेगी। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जाएंगे और मीठी सेवइयों और शीरखुर्मा का लुत्फ उठाएंगे। बाजारों में भी पूरे दिन रौनक बनी रहेगी, जिससे त्योहार का उत्साह अपने चरम पर रहेगा। इस तरह ईद-उल-फित्र का यह त्यौहार पूरे शहर में भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देगा, जहां हर कोई एक-दूसरे की खुशियों में शामिल होगा।
Next Story