छत्तीसगढ़

कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में मासिक कार्यशाला संपन्न

Nilmani Pal
28 Sep 2023 10:28 AM GMT
कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में मासिक कार्यशाला संपन्न
x

राजनांदगांव । कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव द्वारा मासिक कार्यशाला का आयोजन शहीद वीर नारायण सिंह भवन कौरिनभाठा में किया गया। मासिक कार्यशाला में कृषि महाविद्यालय सुरगी एवं कृषि, उद्यानिकी, मछलीपालन, पशुपालन एवं अन्य विभाग के अधिकारी एवं वैज्ञानिकों के साथ कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों हेतु समसामयिक चर्चा की गई।

कार्यशाला में कृषि विभाग के अधिकारियों से खरीफ एवं बागवानी फसलों की वर्तमान स्थिति में आ रही समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपसंचालक कृषि नागेश्वर लाल पांडे द्वारा अधिकारियों से जिले के खरीफ फसलों की वर्तमान स्थिति, वर्षा, रोग एवं विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मनोज चंद्राकर ने धान फसल में आने वाले कीट पत्तीमोड़क, मकड़ी व चूहों के नियंत्रण हेतु नियंत्रण के रासायनिक एवं जैविक नियंत्रण की विधि की विस्तृत जानकारी दी। उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ गुंजन झा द्वारा पोषण माह एवं फोर्टीफाईड राईस कर्नेल की उपयोगिता एवं व्याप्त भ्रातियों के संबंध में चर्चा की। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख इंजीनियर कुमार स्वर्णकार, सहायक संचालक डॉ. वीरेंद्र अनंत, वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे, मनीष कुमार सिंह, डॉ योगेंद्र श्रीवास एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Story