छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विदाई की राह पर मानसून...ताबड़तोड़ बारिश के बाद अब मौसम का रुख पूरी तरह बदला

jantaserishta.com
1 Oct 2026 8:45 AM IST
छत्तीसगढ़ में विदाई की राह पर मानसून...ताबड़तोड़ बारिश के बाद अब मौसम का रुख पूरी तरह बदला
x
रायपुर: सितंबर की विदाई के साथ ही छत्तीसगढ़ में मानसून भी अब वापसी की राह पर है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यानी बारिश के मौसम के बाद अब प्रदेश में धीरे-धीरे शुष्क मौसम का दौर शुरू होने वाला है।
पूरे प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहा। राजनांदगांव 34 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। यानी प्रदेश में दिन गर्म और रात अपेक्षाकृत ठंडी होने लगी है।
रायपुर में बुधवार को पारा करीबन 34 डिग्री से. के पास रहा। यहा भी अब बारिश के ब्रेक बढ़ने के संकेत हैं। एक अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story