छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई से

Nil dhankar
13 Jun 2023 2:49 PM IST
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र जुलाई से
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र अगले माह जुलाई में 18 से 21 तारीख़ तक चार दिनों का आहूत किया जा रहा है। यह इस पंचम विधानसभा का आखिरी और बिदाई सत्र भी होगा। इस दौरान अंतिम दिन उत्कृष्ट विधायक एवं पत्रकारों का सम्मान समारोह भी होगा। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल हरिचंदन ने सरकार के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय से आजकल में जारी कर दी जाएगी। सत्र में सरकार पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी जिसमें चुनाव पूर्व लोक लुभावन घोषणाओं की उम्मीद है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story