छत्तीसगढ़

मानसून सत्र: गृहमंत्री और पंचायत मंत्री आज देंगे प्रश्नों का उत्तर

Nil dhankar
21 July 2023 10:21 AM IST
मानसून सत्र: गृहमंत्री और पंचायत मंत्री आज देंगे प्रश्नों का उत्तर
x

रायपुर। विधानसभा मानसून सत्र का आज चौथा और आखिरी दिन है। सदन में आज अविश्वास प्रस्ताव और मतदान पर चर्चा होगी। आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं। बता दें कि विपक्ष ने सरकार के खिलाफ 109 पन्नो का आरोप पत्र भी लाया है।

प्रश्नकाल में आज आदिम जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रवींद्र चौबे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिल भेड़िया अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पिछड़ा वर्ग एवं ग्रामीण विकास मंत्री मोहन मरकाम विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे।

Next Story