छत्तीसगढ़
CG Weather: छत्तीसगढ़ छोड़ने की तैयारी में मानसून, बारिश गायब, धूप तेज
jantaserishta.com
6 Oct 2026 8:25 AM IST

x
जानें मौसम अपडेट.
रायपुर: मानसून की विदाई के दौर में दिन में तेज धूप ने गर्मी का अहसास दिलाया. रायपुर से विदा होने के बाद मानसून के अगले कुछ दिनों में छत्तीसगढ़ छोड़ देगा. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा. किसी भी स्थान पर उल्लेखनीय वर्षा दर्ज नहीं की गई. राजधानी में 34.4 डिग्री सेल्सियस तो राजनांदगांव में सबसे अधिक 35 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है. अधिकतर जिलों में तापमान 33 डिग्री से अधिक ही रहा.
अभी छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है, जिसके प्रभाव से कुछ एक क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है. दो दिन के बाद हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
प्रदेश में तापमान पेंड्रारोड में 33.8 डिग्री, बिलासपुर में 33.6 डिग्री, माना एयरपोर्ट में 33.6 डिग्री, दुर्ग में 33.5 डिग्री, जगदलपुर में 33.3 डिग्री और अंबिकापुर में 32 डिग्री सेल्सियस रहा.
राजधानी रायपुर में बारिश थमने के बाद तापमान लगातार बढ़ रहा है. इससे लोगों को गर्मी जैसे हालात ने बेहाल कर रखा है. दिन के साथ रात में भी राहत नहीं मिल रही है. मंगलवार को मौसम विभाग ने आकाश साफ रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.
मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी, बारामती, हरनाई से होकर गुजर रही है. पश्चिम बंगाल से मध्य महाराष्ट्र तक – झारखंड, ओडिशा के अंदरूनी इलाकों, छत्तीसगढ़, विदर्भ और मराठवाड़ा से होते हुए एक द्रोणिका बना हुआ है. इसके अतिरिक्त उत्तर-मध्य बिहार से उत्तरी ओडिशा तक झारखंड और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल से होते हुए एक द्रोणिका बना हुआ है.
Tagsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसमछत्तीसगढ़ आज का मौसमChhattisgarhChhattisgarh weatherChhattisgarh weather today
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





