छत्तीसगढ़

रायपुर में 15 जून के आसपास मानसून आने की संभावना

Nil dhankar
7 Jun 2022 8:37 AM IST
रायपुर में 15 जून के आसपास मानसून आने की संभावना
x

रायपुर। रायपुर में 15 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है। बस्तर में 10 जून के आसपास मानसून आने की संभावना है। मानसून की रफ्तार अभी थोड़ी धीमी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आर.के. बैस 2-4 दिन में तापमान में गिरावट आ जाएगी।

प्रदेश में आज से लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि द्रोणिका के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। द्राेणि‍का की वजह से प्रदेश के कुछ जिलाें में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते है। आने वाले दिनों में भी मौसम का रुख ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के बस्तर संभाग को छोड़ दिया जाए तो सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

Next Story