छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द ही, मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की जताई संभावना

Admin2
15 May 2021 10:45 AM IST
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक जल्द ही, मौसम विभाग ने कई इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की जताई संभावना
x

छत्तीसगढ़/रायपुर। मानसून को लेकर एक अच्छी खबर है. छत्तीसगढ़ में इस बार 10 जून को दस्तक देगा. मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे पहले प्रदेश के जगदलपुर में मानसून का प्रवेश होगा, फिर अन्य जिलों तक पहुंचेगा. लेकिन छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर अब भी गरज चमक के साथ बारिश व कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा का कहना है कि चक्रीय चक्रवाती घेरा विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी का आगमन जारी है. इससे प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

Next Story