छत्तीसगढ़

मानसून की विदाई 12 अक्टूबर तक, आज हो सकती है बारिश

Nilmani Pal
23 Sep 2023 2:33 AM GMT
मानसून की विदाई 12 अक्टूबर तक, आज हो सकती है बारिश
x

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तीन दिनों तक लगातार बारिश हुई। लगातार हुई बारिश के चलते मौसम खुशनुमा हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत भी मिल गई है। लगातार हुई बारिश के बाद आज से मानसून पर ब्रेक लगा है। लेकिन आज भी कई जिलों में बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग के अनुसार,इस बार 12 अक्टूबर तक प्रदेश से मानसून की विदाई हो सकती है। मानसून की विदाई के हफ्ते भर पहले जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि,इस बार प्रदेश में मानसून की स्थिति सामान्य रही और प्रदेश में आज से बारिश की गतिविधियां कम होगी।

Next Story