छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जल्द ही, आईएमडी ने दी जानकारी

Nilmani Pal
27 Sept 2022 10:02 AM IST
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई जल्द ही, आईएमडी ने दी जानकारी
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से मानसून की विदाई का वक्त आ गया है, मौसम विभाग ने इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बताई है। आईएमडी ने कहा है कि मानसून की विदाई की परिस्थितियां अनुकूल है, दो-तीन दिनों में देश के उत्तर पश्चिम राज्यों से मानसून की विदाई हो सकती है। साथ ही कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में भी जल्द मानसून की विदाई होगी।

हालाकि प्रदेश में फिलहाल चक्रवात की वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है। एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। एक दो स्थानों पर वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी कि आने वाले सप्ताहांत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के राष्ट्रीय राजधानी और उसके पड़ोसी क्षेत्रों से पीछे हटने की संभावना है। इसके बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में शुरू होंगी । जिसकी वजह से इन इलाकों में वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आएगी।

Next Story