छत्तीसगढ़
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून फिर से सक्रिय, जमकर बरसेंगे बदरा
jantaserishta.com
21 Aug 2026 8:20 AM IST

x
इन जिलों में अलर्ट जारी.
रायपुर: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में हल्की फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया. सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं दो दिनों में राजधानी रायपुर में पारा 26 से चढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके कारण लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ा.
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है. अगले सात दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. प्रदेश में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर, राजनांदगांव में 30.5 डिग्री सेल्सियस और रायपुर में 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.
राजधानी रायपुर में 21 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है
बीते 24 घंटों में लोरमी में सर्वाधिक 14 सेमी, जनकपुर-भरतपुर और कुकदूर में 13-13 सेमी बारिश दर्ज की गई. तखतपुर और लालपुर थाना में 8-8 सेमी, कोटाडोल में 7 सेमी बारिश हुई. इसके अलावा रतनपुर और पेंड्रा रोड में 6-6 सेमी वर्षा दर्ज की गई. अन्य इलाकों में वर्षा का आंकड़ा इससे कम रहा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





